- स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वालंबन अभियान के प्रांतीय विचार वर्ग का हुआ समापन हरदा (ईएमएस)। हार्मुज जलडमरूमध्य में भड़कती हुई राजनीतिक आग जब पूरी दुनियां की उर्जा आपूर्ति श्रृंखला को हिला रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्जा संकट से विकट परिस्थितियां का वातावरण निर्मित कर रही है तब देश के आम नागरिकों की जीवन शैली में स्वदेशी भावना का अभ्युदय मजबूरी का नहीं मजबूती का सशक्त आधार बनकर उभरता है यह बात स्वदेशी जागरण मंच एवं द्वारा आयोजित प्रशिक्षण विचार वर्ग के समापन दिवस रविवार को अखिल भारतीय सह संगठन सतीश कुमार ने कही।उन्होंने कहा कि हमारे दैनिक जीवन चर्चा में कुल पांच बिंदुओं पर अपनी आदतों को बदलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए सोने के क्रय पर नियंत्रण, स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा , स्वदेशी को प्राथमिकता, मितव्ययिता, तथा उर्जा पानी और अन्य राष्ट् संसाधनों का संयमित तथा विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील तथा आम नागरिकों उपस्थित जन समुदाय , गणमान्य नागरिकों तथा प्रबुद्ध नागरिकों तथा साथ ही समाज को जागृत तथा प्ररित करने हेतु उपस्थित समुदाय से अपील की।प्रशिक्षण विचार वर्ग में मध्य प्रांत के 16 जिले के उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों ने हरदा में आयोजित प्रांतीय वर्ग की व्यवस्थाओं की सराहना की।आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधक रविलाल पटेल,नरेंद्र राठी,विनेश पटेल,ओम पटेल ,बनबारीलाल यादव ,वल्लभ तोषनीवाल ,नरेंद्र भांबू भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में आभार सह प्रबंधक डॉ एलएन पाराशर ने व्यक्त किया गया। ईएमएस/मोहने/ 24 मई 2026