क्षेत्रीय
24-May-2026


-आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर किया बलात्कार भोपाल(ईएमएस)। दिनांक 19.04.2026 को फरियादिया ने अपनी माँ के साथ उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि विकास ने मुझे अपने घर ब्लाक न.11, फ्लेट न. 207, मल्टी बासखेडी कोलार भोपाल पर बुलाकर मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया है, फरियादिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 224/26 धारा 64(1), 64(2)(m) बीएनएस ,5l,/6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। रोपियो की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के सतत प्रयासों के चलते तकनीकी सहायता व मुखविर तंत्र के आधार पर दिनांक 23.05.2026 को आरोपी विकास लवाडे पिता कन्हैयालाल लवाडे उम्र 23 वर्ष नि.म.न 132 दाना पानी भरत नगर त्रिलंगा भोपाल को ललिता नगर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पताः- 1. विकास लवाडे पिता कन्हैयालाल लवाडे उम्र 23 वर्ष नि.म.न 132 दाना पानी भरत नगर त्रिलंगा भोपाल सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सोनी, जोगेन्द्र नेगी, प्रआर दौलत सिंह, आऱ. ऋषिकेश त्यागी, आर मोहित जाट,एवं प्रआर. अभिषेक सिंह तकनीकी सेल जोन-4 की महत्वपूर्ण भूमिका रही । जुनैद / हरि / 24 मई, 2026