क्षेत्रीय
24-May-2026


भोपाल(ईएमएस)। शहर में शरीर संबंधी अपराधियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 23.05.26 को फरियादी मोहम्मद असलान पिता मोह. साजिद उम्र 19 साल निवासी झुग्गी मदर इंडिया कालोनी ईदगाह हिल्स बैकर थाना शाहजहानाबाद भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 22/05/26 के रात के समय मे नादरा बस स्टेण्ड से भोपाल टाकीज चौराहा तरफ जा रहा था तभी भोपाल प्लाजा के पास मेरे ही मोहल्ले मे रहने वाला नसीम पुराने विवाद को लेकर मेरे साथ गाली गुफ्तार कर छुरी से मेरे मेरी कमर पर मार दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 242/26 धारा 296(ए),115(2),110,351(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया तथा अगले दिन दिनांक 23.05.26 को फरियादी लीलाकिशन गौर पिता लालजीराम गौर उम्र 55 साल नि.लावाखेडा बैरियर के पास थाना ईटखेडी भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 22/05/26 को रात मै भोपाल टाकीज चौराहा से लक्षमी टाकीज रोड पर जा रहा था तभी न्यू हार्डवेयवर टूल्स एंड मशीनरी के सामने नसीम नाम का व्यक्ति आया और किसी धारदार चीज से मेरे पीठ पर वार किया जिससे खून निकलने लगा कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 243/26 धारा 110 बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । पुलिस कार्यवाहीः घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये । दौरान तलास मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नसीम भोपाल टाकीज रोड पर घूम रहा है कि सूचना पर टीम को रवाना किया एवं मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुचे जहाँ एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसमे अपना नाम नसीम उर्फ ब्रेकर पिता नौशे खा उम्र 26 साल निवासी ब्रेकर के पास मदर इंडिया थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल का होना बताया । जिससे उक्त घटनाओ के संबंध मे पूछताछ किया जिसने उक्त दोनो घटना कारित करना स्वीकार किया बाद आरोपी से घटना मे प्रयुक्त आलाजरर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता – नसीम उर्फ ब्रेकर पिता नौशे खा उम्र 26 साल निवासी ब्रेकर के पास मदर इंडिया थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,उनि ओमप्रकाश यादव ,उनि रामसिहं ठाकुर,प्रआर 967 प्रदीप पदम प्रआर. 2837 रामकृपाल मीना, आर.116 रवि रंजन आर. 4101 मोहित शिवहरे की सराहनीय भूमिका रही है जुनैद / हरि / 24 मई, 2026