भोपाल(ईएमएस)। शनिवार को थाना स्टेशन बजरिया भोपाल मे हार्टफुलनेस मेडीटेशन कार्यक्रम के अंतर्गत मेडीटेशन किया गया। मेडीटेशन कार्यक्रम की अध्यक्ष पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिती मे किया गया । मेडीटेशन मे थाना प्रभारी थाना स्टेशन बजरिया श्रीमती शिल्पा कौरव, थाना प्रभारी थाना जहांगीराबाद राजन अहिरवार, उनि अरविंद कुमार सिंह उनि कुंजबिहारी सिंह, उनि राकेश मिश्रा, सउनि गंजन सिंह, सउनि लखनलाल, सउनि मनोज सिंह प्र.आर. जसवंत धाकड प्र.आर गौरव प्रताप सिंह, प्र.आर. जितेन्द्र सिकरवार, प्र.आर राजकुमार जादौन, प्र.आर सूर्यमणि द्विवेदी, प्र.आर हरिनारायण, म.प्र.आर. लक्ष्मी गणेकर ,आर. दीपक साहू, आर अभिषेक पाण्डेय, आर हरिओम मांझी, आर. सतेन्द्र परिहार,आर. आलोक सिंह, म.आर. अंजली सिंह उपस्थित रहे । मेडीटेशन कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष महोदय द्वारा मेडीटेशन के फायदे बताये गये तथा मेडीटेशन के संबंध मे मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने मेडीटेशन के बाद अपने अपने अनुभव साझा किये तथा आगे लगातार मेडीटेशन करने का संकल्प लिया गया । जुनैद / हरि / 24 मई, 2026