राज्य
भोपाल(ईएमएस)। दिनांक 25 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे रीवा मे आर्यिका संघ के साथ हुई सड़क दुर्घटना को लेकर जैन समाज द्वारा एक विशाल जन समूह के रूप मे श्री दि.जैन धर्मशाला चौक भोपाल से एकत्रित होकर मोन जुलूस के रूप मे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। शासन-प्रशासन से मांग करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा आहार-विहार निहार के दौरान संतों एवं आर्यिकाओं को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। आप सभी सधर्मी बन्धुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित हो कर प्रशासन को अपनी भावनाओं से अवगत कराऐ। अंशुल जैन/ 24 मई, 2026