राष्ट्रीय
24-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी नजदीकी जाहिर की है। नई दिल्ली में आयोजित एक लाइव कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नेता मार्को रुबियो को फोन किया और बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्यार है।” उनका यह बयान सामने आते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ती आगे बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान वैश्विक राजनीति, व्यापार और भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई मंचों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बताते हुए मोदी सरकार के कई फैसलों की सराहना की। सुबोध/२४ -०५-२०२६