*शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे* मीरजापुर (ईएमएस)। थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः19.05.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसला के भागने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-191/2025 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लालगंज अभय शंकर सिंह को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 24.05.2026 को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुखेन्द्र सिंह उर्फ भोला पुत्र राजेश सिंह निवासी मेउड़ी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 87 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया । थाना जिगना पुलिस द्वारा 15 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 24.05.2026 को थाना जिगना पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक चन्द्रशेखर प्रसाद एवं उप निरीक्षक अभिषेक सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्रांर्तगत भिलगौर नहर तिराहे के पास से अभियुक्त जय प्रताप सिंह पुत्र अवधराज सिंह निवासी गडचडैचा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 15 ग्राम अवैध हेरोईन बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-112/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय जेल भेजा गया । थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः22.02.2026 को एक यूवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-86/2025 धारा 69,351(3),333 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 24.05.2026 को उप निरीक्षक रामप्रताप यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त उमेश सोनकर पुत्र मुरली सोनकर निवासी पड़रा हनुमान थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 69,351(3),333 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 24.05.2025 को उप-निरीक्षक सुरेन्द्र दूबे मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों के सघन चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से अभियुक्त मोनू कोल पुत्र स्व0 राम किशुन निवासी लालपुर नौडिहा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को 01 अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान परमु0अ0सं0-118/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय जेल भेजा गया । थाना मड़िहान पुलिस द्वारा कुल 01 नफर वारंटी गिरफ्तार किया गया है।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 24.05.2026 को थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01 वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ईएमएस/मोहने/ 24 मई 2026