मनोरंजन
09-Jun-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। हाल ही में अपने सोशल मीडिया स्टोरीज़ पर ओरी ने केपटाउन में चल रही खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग सेट से एक मज़ेदार झलक साझा की है। सुबह करीब 6 बजे शूट किए गए इस वीडियो में ओरी ठंडे मौसम पर प्रतिक्रिया देते नज़र आ रहे हैं। ओरी ने सेट पर पॉप-टार्ट बनाते हुए कैमरे के सामने बार-बार सांस छोड़कर हवा में बन रहे धुएं को दिखाया, जो वहां की कड़ाके की ठंड का अंदाज़ा दे रहा था। वीडियो में ओरी कहते हैं, “ओके गाइज, सुबह के 6 बजे हैं, मैं सेट पर पॉप-टार्ट बना रहा हूं, लेकिन ये देखो।” ये कहने के बाद वे हंसते हुए बार-बार अपनी सांस से बन रहे भाप को दिखाने लगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने साथी कंटेस्टेंट मुकुल को भी आवाज़ लगाकर उन्हें यह देखने के लिए बुला लिया। मज़ेदार बात यह भी है कि अपने मस्ती भरे अंदाज़ में ओरी ने अपनी स्टोरी पर “-100000 डिग्री सेल्सियस” लिखकर कैप्शन भी दिया, जो वहां की ठंड को मज़ाकिया तरीके से बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है। फिलहाल इस हल्के-फुल्के वीडियो ने साफ कर दिया है कि खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट्स को शूटिंग के दौरान चुनौतीपूर्ण मौसम का भी सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि ओरी खतरों के खिलाड़ी 15 के दमदार कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल केप टाउन में हो रही है। एडवेंचर आधारित यह रियलिटी शो हमेशा की तरह इस बार भी खतरनाक स्टंट्स, रोमांचक चुनौतियों और पर्दे के पीछे के दिलचस्प पलों से भरपूर होने वाला है। फिलहाल शूटिंग शुरू होते ही अपने खास सोशल मीडिया अंदाज़ से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे ओरी के फैंस इस एपिसोड का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सुदामा/ईएमएस 09 जून 2026