खेल
09-Jun-2026
...


लाहौर (ईएमएस)। शाहिद अफरीदी सहित कई पाकिस्तानी क्रिकेटर हमेशा ही भारत के खिलाफ विवादास्पद बयान देते रहते है। अब इनमें ऑलराउंडर खुशदिल शाह भी शामिल हो गये हैं। जाने खुशदिल ने अब कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बड़े मुकाबलों में अंपायरिंग को लेकर अधिकतर फैसले भारत के पक्ष में जाते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध तनावपूर्ण हैं। ऐसे में खुशदिल के इस प्रकार के आरोप माहौल को और गर्मा सकते हैं। खुशदिल शाह ने सिर्फ अंपायरिंग पर ही सवाल नहीं उठाए, बल्कि उन्होंने मैचों के आयोजन स्थल के चयन पर भी अपनी आपत्ति जताई है। शाह के अनुसार, अक्सर मैच स्थल भी भारत की पसंद के हिसाब से तय किए जाते हैं, जिससे उन्हें खेल में लाभ मिलता है। पाकिस्तानी क्रिकेटरों की ओर से भारत के खिलाफ इस तरह के आलोचनात्मक बयान नये नहीं हैं और पहले भी कई क्रिकेटर भारत के खिलाफ बयानबाजी करते आये हैं। एक कार्यक्रम में जब इस क्रिकेटर से भार-पाक मुकाबलों को लेकर पूछा गया तो उसने कहा, मैच में दबाव तो ज्यादा नहीं होता परन्तु इस मैच से भावनाएं बहुत गहराई से जुड़ी होती हैं। दूसरी बात यह है कि मैच में जो चीजें होती हैं, वे अक्सर टीम इंडिया के पक्ष में जाती हैं। जैसे कभी-कभी अंपायर का फैसला उनके पक्ष में चला जाता है, और ड्रेसिंग रूम के कुछ फैसले होते हैं वे भी भारत के पक्ष में होते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि मैच भी उनकी मर्जी से आयोजित होते हैं। उनका यह बयान क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ सकता है क्योंकि दोनो केवल आईसीसी टूर्नामेंटों में ही खेलती है। ऐसे में खुशदिल का ये बयान एक प्रकार से आईसीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाला है। दोनों टीमें एक-दूसरे का सामना करती हैं। खुशदिल ने माना है कि अगर पाक टीम इन सब के बावजूद जीत हासिल कर लेता है, तो उस जीत की खुशी गुना ज्यादा होती है। खुशदिल ने अब तक और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 53 मैच खेले हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता दुनिया की सबसे तीव्र खेल प्रतिद्वंद्विताओं में से एक मानी जाती है। दोनों देशों के प्रशंसक और खिलाड़ी हर मुकाबले को बड़ी गंभीरता से लेते हैं, और ऐसे बयान इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता में एक और परत जोड़ देते हैं, जिससे आने वाले समय में होने वाले मैचों के प्रति उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। हालांकि, इन आरोपों पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड या किसी भी भारतीय खिलाड़ी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गिरजा/ईएमएस 09जून 2026