क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


- 40 से 50 रिक्त पदों को भरने की तैयारी मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई महानगरपालिका के सचिव विभाग में पिछले कई वर्षों से चपरासी पद की बड़ी संख्या में रिक्तियां पड़ी हुई हैं। अब इन रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जानकारी के अनुसार, चपरासी पदों पर भर्ती सीधी सेवा के माध्यम से की जाएगी और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। महानगरपालिका सचिव विभाग में कार्यरत कई चपरासी कर्मचारियों को पदोन्नति देकर नाईक और जमादार जैसे पदों पर भेजा गया है। इसके कारण वर्तमान में विभाग में केवल 8 से 9 चपरासी ही कार्यरत हैं। वहीं, लगभग 40 से 50 पद खाली पड़े हैं, जिससे विभागीय कार्यों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। मनपा की विभिन्न समितियों के कार्यक्रमों और दस्तावेजों के वितरण जैसे कार्यों में अब नाईक, हवलदार और जमादार स्तर के कर्मचारियों को भी सहयोग करना पड़ रहा है। सिपाही कर्मचारियों को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही हैं। कई बार निर्धारित ओवरटाइम भत्ते की अवधि समाप्त होने के बाद भी उन्हें कार्य करना पड़ता है। इन समस्याओं को देखते हुए सचिव विभाग ने रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी किया जाएगा। भर्ती के लिए शिपाई संवर्ग की पात्रता, चयन मानदंड और कार्यपद्धति में संशोधन संबंधी प्रस्ताव स्थायी समिति की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। - शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार को निम्न में से किसी एक योग्यता को पूरा करना होगा: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (उच्च माध्यमिक) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। या महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण न होने की स्थिति में, यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय की पूर्व परीक्षा उत्तीर्ण कर पदवी (स्नातक) के प्रथम वर्ष में सफल होना चाहिए। - आयु सीमा सामान्य (ओपन) वर्ग: न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 38 वर्ष - आरक्षित (पिछड़ा) वर्ग: न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु: 43 वर्ष - ०९ जून/२०२६/ईएमएस