क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान के लिए टीना जैन को अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन से संबद्ध जैन श्वेतांबर आइडियल ग्रुप के शपथ ग्रहण समारोह में जेएसएसजी आइडियल सम्मान से सम्मानित किया गया। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के गौरवशाली इतिहास में पहली बार किसी युवा महिला को इस प्रकार के विशिष्ट सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह उपलब्धि न केवल टीना जैन के सतत सेवा, समर्पण एवं नेतृत्व का सम्मान है, बल्कि युवा महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणादायी उदाहरण है कि समाज, शिक्षा, धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में समर्पित कार्यों के माध्यम से नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की जा सकती हैं। टीना जैन को यह सम्मान जीतो एमपी. छत्तीसगढ़ के चेयरमैन हितेन मेहता, प्रख्यात शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी, फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा, कमलेश कोठारी, नरेन भंडारी व जीतो एमपी. - सीजी. के वरिष्ठ पदाधिकारी दिलीप सी. जैन सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। - 09 जून 2026