क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


- मरम्मत में लगेगा एक माह का समय झाँसी (ईएमएस ) महानगर से सटे हुए ग्राम सिमरधा में आजादी के बाद पहली बार नल से जल पहुंचने की उम्मीद जगी है। अमृत योजना से यहांg पाइपलाइन को बिछा दिया गया है और 3000 से अधिक घरों में कनेक्शन भी दे दिए गए हैं।सोमवार को इन घरों में पानी पहुंच भी जाता लेकिन टंकी लीक होने के कारण ट्रायल के तौर पर कुछ घरों में ही पानी पहुंच सका।अब टंकी की मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा है लोगों को अब पानी के लिए और कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा टंकी में लीकेज आने के बाद जल निगम पंपिंग के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूशन लाइन की टेस्टिंग का काम करने के प्रयास में जुड़ गया है। अगर ऐसा हुआ तो मंगलवार से लोगों को पानी मिल सकेगा। हालांकि टंकी की मरम्मत के बाद ही यह व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू रूप से हो सकेगी। 3 वर्ष पहले इस टंकी का निर्माण किया गया था। NHAI ने मेन पाइपलाइन को तोड़ दिया था। जब पहली बार टंकी में पानी पहुंचा तो चारों तरफ से रिसाव चालू हो गया। इस टंकी की बनने की शुरुआत से ही सिमरधा के लोगों ने पानी के लिए अपनी आस जगा ली थी लेकिन दरवाजे पर पानी आते-आते ही टंकी के रिसाव से उन्हें पानी नहीं मिल सका जल निगम ने आज जैसे ही टेस्टिंग प्रारंभ की यहां की टंकी लीक हो गई और चारों तरफ से पानी का रिसाव चालू हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही जल निगम के अधिकारी पहुंच गए जल निगम अब इस टंकी की मरम्मत करने की तैयारी में जुट गया है। अब लगभग एक माह बाद ही टंकी की दोबारा टेस्टिंग का काम प्रारंभ हो सकेगा। महानगर पेयजल योजना से सिमरधा,पाल कॉलोनी व ग्रास लैंड के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले 3000 परिवारों को नल से जल पहुंचाने के लिए 3 वर्ष पहले टंकी का निर्माण कराया गया था। क्षेत्र में पाइपलाइन भी बिछा दी गई है लेकिन जलापूर्ति प्रारंभ नहीं हो सकी। इस टंकी को भरने के लिए ईलाइट से सिमरधा तक मेन लाइन बिछाई गई लेकिन इसी बीच झांसी ग्वालियर रोड और ओवर ब्रिज टनल बनाने का काम प्रारंभ कर दिया गया जिससे यह मेन लाइन टूट गई और सिमरधा टंकी सुखी ही रह गई। लंबा इंतजार करने के बाद गत दिवस पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद जल निगम ने इसकी टेस्टिंग का कार्य प्रारंभ किया सोमवार को टंकी भरते ही चारों तरफ से लीकेज होने लगा। अवर अभियंता राकेश चौरसिया ने बताया कि 3 वर्ष से टंकी तक पानी नहीं पहुंचा था आज टंकी भरने पर कुछ जगह लीकेज सामने आया है इसकी मरम्मत का काम मंगलवार से प्रारंभ कर दिया जाएगा।और अगले एक माह में लीकेज को सही कर दिया जाएगा।शरद शिवहरे /ईएमएस /9jun