क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


- बच्चों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री बिलासपुर (ईएमएस)। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत बिलासपुर के लिंगियाडीह में विकसित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र जिले की 200 आंगनबाडय़िों के आधुनिकीकरण और उन्नयन के लिए संचालित ?4.72 करोड़ की परियोजना का हिस्सा है। लोकार्पण समारोह में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों को बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराएगा और उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सीएसआर) अजय बेहरा सहित सीएसआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वर्तमान में इस केंद्र में 22 बच्चे नामांकित हैं। शुभारंभ के अवसर पर बच्चों को पुस्तकें, पेंसिल, ड्राइंग पैड, स्केच बुक सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। उन्नत आंगनबाड़ी केंद्र में बाल-अनुकूल शिक्षण कक्ष, आधुनिक फर्नीचर, बेहतर स्वच्छता सुविधाएं और शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे बच्चों को आकर्षक एवं सुविधाजनक वातावरण में शिक्षा मिल सके। उल्लेखनीय है कि एसईसीएल शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में जिले में कई महत्वपूर्ण सीएसआर परियोजनाएं संचालित कर रहा है। हाल ही में सकरी क्षेत्र में एसईसीएल की सीएसआर निधि से बनने वाले अत्याधुनिक वृद्धाश्रम एवं दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का शिलान्यास भी किया गया है। - 09 जून 2026