क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


​गुना (ईएमएस)। शहर में पुलिस गश्त को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस की 8 चीता मोटरसाइकिलों को मॉडिफाई कर तैयार किया गया। इन वाहनों का अवलोकन पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी हितिका वासल ने बताया कि चीता मोटरसाइकिलों में पुलिस टीम द्वारा आवश्यक तकनीकी बदलाव किए गए हैं। इनमें सायरन, अतिरिक्त लाइटिंग और अन्य उपयोगी उपकरण लगाए गए हैं, जिससे गश्त के दौरान उनकी उपयोगिता और दृश्यता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इन मॉडिफाई वाहनों के माध्यम से शहर में पुलिस की पेट्रोलिंग अधिक प्रभावी नजर आएगी तथा आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने में भी सुविधा होगी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में मॉडिफाई की गई 8 चीता मोटरसाइकिलों को शहर में गश्त के लिए रवाना किया गया। पुलिस विभाग का मानना है कि इन वाहनों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी।।- सीताराम नाटानी