क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) लोहार यूथ फाउंडेशन महाराष्ट्र के अध्यक्ष किशोर सोनवने एवं उपाध्यक्ष नितेश लोखंडे के मुख्य आतिथ्य में लोहार यूथ फाउंडेशन इंदौर मध्य प्रदेश के द्वारा वार्षिक मिलन समारोह एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।‌ कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पूजन एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया! समरोह में मुख्य अतिथियों ने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कापियां, प्रमाण पत्र, एवम शील्ड देकर सम्मानित करने के साथ उन्हें उच्च शिक्षा व उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। लोहार युथ फाउंडेशन इंदौर के अध्यक्ष महेश सोनोने एवम उपाध्यक्ष आनंद थोरात के द्वारा समाज के सभी वरिष्ठ जनो का सम्मान करते उन्हें समाज उत्थान के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर लोहार युवा फाउंडेशन इंदौर के प्रमुख संघटक सचिन पोफले व राजेश हरेल, कोषाध्‍यक्ष अनिल लाड, सचिव योगेश सोनोने एवम अन्य सभी संगठन सदस्य एवं वरिष्ठ जन मोजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन सदस्य रूपेश हरेल ने सभी समाज जनों को पोधे वितरण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। - 09 जून 2026