क्षेत्रीय
09-Jun-2026


सरायकेला(ईएमएस)। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता एवं कुल सचिव डॉ रंजीत कुमार कर्ण से मुलाकात कर सरायकेला -खरसावां जिला के सिंहभूम कॉलेज चांडिल में आगामी सत्र से कुड़मालि भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने सौंपा। जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि चांडिल अनुमंडल में कुड़मालि भाषा क्षेत्र की प्रमुख मातृभाषा है, जिसे विद्यालय स्तर तक पढ़ाया जा रहा है, लेकिन उच्च शिक्षा के स्तर पर इस विषय की पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं है।लगभग 70–80 किलोमीटर के दायरे में भी इस भाषा में उच्च शिक्षा का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि सिंहभूम कॉलेज चांडिल इस क्षेत्र का एकमात्र प्रमुख महाविद्यालय है, जहां इस विषय की पढ़ाई शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा।यह भाषा किसी एक समुदाय विशेष की नहीं, बल्कि क्षेत्र के सभी समुदायों द्वारा व्यापक रूप से बोली जाती है।मधुश्री महतो ने मांग की है कि जनभावना और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए आगामी सत्र से ही कुड़मालि भाषा की पढ़ाई प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर डॉ विभीषण महतो, पंचानन महतो, बिमल चन्द्र महतो, धनंजय महतो, जितेन्द्र महतो उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/09जून/26