क्षेत्रीय
09-Jun-2026


लोहरदगा(ईएमएस)।लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना परिसर में मंगलवार को लोहरदगा पुलिस के द्धारा जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में मुख्य रूप से पहुंचे लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए।मौके पर दो मामलों का आन द स्पॉट निपटारा किया गया। जनता दरबार में जमीन से जुड़े 14 मामले आए जिसे एसपी ने सीओ व थाना प्रभारी को एक सप्ताह के भीतर निपटारा करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिए। थाना क्षेत्र के जोंजरो नामनगर निवासी प्यारी टोप्पो ने एसपी को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बना रहें हैं लेकिन गोतिया लोग मारपीट कर रहें हैं व मकान बनाने नहीं दें रहें हैं। एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान करें।कुड़ू निवासी ब्रजकिशोर प्रसाद ने अपनी जमीन पर कुछ ग्रामीणों के द्धारा अवैध कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने की बात बताई, एसपी ने सीओ व थाना प्रभारी को तत्काल मामले की जांच व समाधान का निर्देश दिया।जिलिंग गांव निवासी चनु महतो ने अपने ही पुत्र पर जमीन पर कब्जा करने व जहर देकर जान मारने का प्रयास करने व सुरक्षा की मांग किया इसपर एक सन्हा दर्ज करने का निर्देश एसपी ने थाना प्रभारी को दिया।जिलिंग गांव निवासी अमृता कुमारी ने आवेदन देकर बताया कि उसका पति प्रहलाद प्रजापति पहली बीबी के रहते दुसरी शादी कर लिया है दो छोटे-छोटे बच्चे हैं इसका लालन पालन करने में काफी परेशानी हो रही है साथ ही पति खर्च भी नहीं दें रहा है।एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि मामले की जांच करते हुए दोषी पर कार्रवाई करते हुए महिला को इंसाफ दिलाएं।टाटी गांव के दो ग्रामीणों सोनू गोप व अखिलेश मांझी ने एसपी को बताया कि दोनों के उपर शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया हैं इससे सेना बहाली में शामिल होने के लिए आचरण प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है जबकि दोनों विवाद से दुर रहते हैं, एसपी ने जांच करने का निर्देश दिया।उडुमुड़ू गांव में चार माह पहले हुई दो पक्षों की झड़प के बाद बेगुनाह के उपर दर्ज मामले की जांच करने की मांग किया।लाल गुड्डू नाथ शाहदेव ने पीसीआर का फेरा बढ़ाने, थाना में आने वाले मामले की जांच के बाद मामला दर्ज करने व आवेदन पर रिसिविंग देने की मांग किया।पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि थाना स्तर पर जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजनों को उनकी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय जाने से रोकना व गांव, प्रखंड में ही समाधान करना है। जिले के सभी थाना क्षेत्र में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा व आमजनों की समस्यायों से प्रशासन अवगत होगा।प्रशासन का काम आमजनों को उनके हक व अधिकार के लिए जागरूक करना व आपसी विवाद का आन द स्पॉट निपटारा करना है।जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि आपसी जमीन विवाद में अनावश्यक दखलंदाजी नहीं करें। जमीन से संबंधित मामले को अंचल कार्यालय में भेजें। अनावश्यक जमीन विवाद में दखलंदाजी करने वालें थाना प्रभारी को निलंबित किया जायेगा।थाना में अपनी समस्या लेकर आने वाले आमजनों के साथ पुलिस दोस्ताना व्यवहार करें व मामले पर त्वरित कार्रवाई करें। आवेदन मिलने पर रिसिविंग दे ताकि आमजनों का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़े। पुलिस आमजनों को सुलभ इंसाफ दिलाने के लिए हैं।मौके पर कई अन्य ने अपनी समस्याओं को लिखित रूप से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। मौके पर एसडीपीओ श्रदा केरकेट्टा इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद सीओ संतोष उरांव थाना प्रभारी अजीत कुमार, मुरारी कुमार सीआई सोहन सिंह मुंडा कर्मचारी विकास सोनी, अनुप उरांव, सीताराम उरांव, राहुल कुमार सिंह प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी उपप्रमुख ऐनुल अंसारी मुखिया ललिता उरांव, सुषमा देवी, मुमताज पवरियां सहित अन्य शामिल थे। कर्मवीर सिंह/09जून/26