क्षेत्रीय
09-Jun-2026


हजारीबाग(ईएमएस)।हजारीबाग जिले में परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा पर ही गाड़ी चलाकर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश बाद डीटीओ जिले भर के संभावित दुर्घटना क्षेत्र/जोन/ब्लैक स्पॉट को सूचीबद्ध कर रहे हैं। उन्होंने कहा इन क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के तमाम बेहतर उपाय पर कार्य शुरू है।इसी कड़ी में मंगलवार को सड़क सुरक्षा टीम ने ब्लैक स्पॉट व कई दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरिक्षण में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) व मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) सहित सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े टीम के सदस्य मौजूद थे।डीटीओ ने कहा की एनएचआई जिले भर के संभावित दुर्घटना क्षेत्र/जोन/ब्लैक स्पॉट में जागरूकता साइन बोर्ड एवं रंबल स्ट्रिप लगाएगा। पेट्रोल पंप संचालक अपने-अपने जगहों पर सुरक्षा से जुड़े उपायों पर कार्य करेंगे।निरीक्षण के क्रम अधिकारी रांची पटना रोड़ के मासीपिढ़ी चौक, डेमोटांड, मोरंगी जैसे क्षेत्रों में दुर्घटनाओं का कारण ओवर स्पीड बताया है।इस पर मोरंगी के आसपास पेट्रोल पंप संचालकों को विशेष निर्देश दिया गया है कि वे सभी 24 घंटे अपने स्तर से एप्रोच रोड पर हर हाल में सड़क सुरक्षा से जुड़ी सावधानी का ख्याल रखेंगे। कर्मवीर सिंह/09जून/26