क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


- सीमांकन कराने के एवज मै मांगी थी 5 हजार रूपये की राशि - स्लीमनाबाद मै लोकायुक्त ने दबिश देकर रंगे हाथों पकड़ा कटनी - (ईएमएस) लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पटवारी ने सीमांकन करने के नाम पर शिव कुमार जायसवाल कौड़िया निवासी से पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत की राशि लेते समय पकड़ लिया गया। लोकायुक्त दल ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक शिवकुमार जायसवाल द्वारा अपनी पत्नी देववती के नाम पर 1 एकड़ 80 डिसमिल जमीन खरीदी थीं जिसके सीमांकन के ऐवज में उपहार स्वरुप पटवारी द्वारा 5 हजार रूपए की मांग की जा रही है! घूस रकम लेने के लिए आवेदक को 5 हजार रुपए के साथ अपने स्लीमनाबाद स्थित प्राइवेट कार्यालय में बुलाया।  जहाँ 9 जून मंगलवार को आरोपी पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक  शशि कला मस्कुले, एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था। लोकायुक्त की कार्रवाई की जानकारी जैसे ही राजस्व अमले व अधिकारियो को लगी सभी भौचक्के रह गए ओर जगह -जगह चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। - ईएमएस, कटनी, 09/06/2026