लोहरदगा (ईएमएस)। भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज मंगलवार को लोहरदगा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।पदाधिकारियों ने जिले में शंख नदी के समीप स्थित तथा पुराना समाहरणालय परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया। कहा कि उनका जीवन आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। - 09जून/26