राज्य
09-Jun-2026


- कम उम्र में विवाह कर लड़कियों को पीछे छोड़ा, हर 100 में 25 युवक बाल विवाह के शिकार भोपाल(ईएमएस)। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस -6) की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश में बाल विवाह को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 21 वर्ष से कम उम्र के करीब 25 प्रतिशत युवक शादी कर रहे हैं। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से लगभग 9 प्रतिशत अधिक बताया गया है। खास बात यह है कि कम उम्र में विवाह के मामले में लड़के अब लड़कियों से भी आगे निकल गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 18 वर्ष से पहले विवाह करने वाली महिलाओं की संख्या 20 प्रतिशत के आसपास है, जबकि कम उम्र में शादी करने वाले युवकों का प्रतिशत इससे अधिक है। विशेषज्ञों का मानना है कि सामाजिक दबाव, पारिवारिक परंपराएं और आर्थिक कारण इस प्रवृत्ति के प्रमुख कारण हैं। नंदिनी परसाई \ 9 मई 2026