राज्य
09-Jun-2026


- बिना जांच मेडिकल स्टोर से ब्लैक में बिक रही मेडिकल किट - डॉक्टर का काम कर रहे मेडिकल संचालक ग्वालियर,(ईएमएस)गर्भपात के लिए उपयोग होने वाली मेडिकल किटों की बिक्री को लेकर चिंताजनक स्थिति सामने आ रही है। कई जगहों पर बिना डॉक्टर की जांच और बिना वैध पर्चे के किट मेडिकल स्टोर से बेची जा रही हैं। बाजार में लगभग 500 रुपये की किट कुछ दुकानों पर 1000 से 1500 रुपये तक में उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ब्लैक मार्केटिंग और अनियमित बिक्री की आशंका बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी दवाएं केवल चिकित्सकीय सलाह और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही ली जानी चाहिए। गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर अत्यधिक रक्तस्राव, संक्रमण, अधूरा गर्भपात और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में मेडिकल स्टोर संचालक स्वयं सलाह देकर दवा दे रहे हैं, जबकि यह कार्य प्रशिक्षित डॉक्टर का माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भपात संबंधी दवाओं की बिक्री और उपयोग पर निगरानी बढ़ाने, जागरूकता फैलाने और नियमों का सख्ती से पालन कराने की आवश्यकता है, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। नंदिनी परसाई \ 9 मई 2026