09-Jun-2026
...


उसके बयान से मुझे डर लगाने लगा चित्रकूट,(ईएमएस)। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज द्वारा अपनी और अपने उत्तराधिकारी की हत्या की आशंका जताने वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है वीडियो जारी कर जगद्गुरु ने कहा कि वे आशुतोष के आपराधिक इतिहास को जानकर कांप रहे हैं और उन्हें डर लग रहा है। उन्होंने आशुतोष पर उनकी और उनके उत्तराधिकारी की छवि खराब करने और साजिश रचने का आरोप लगाया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि उनका मन आहत है और आशुतोष के बयानों से उन्हें आशंका हुई है कि कहीं कोई बड़ी साजिश नहीं रची जा रही है। उन्होंने कहा कि वे देश-विदेश में कथा करते हैं और आचार्य धर्म का निर्वहन करते हैं, लेकिन आशुतोष के इसतरह के बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। आशुतोष के शिष्य होने के दावे पर रामभद्राचार्य ने कहा कि वे अनेक स्थानों पर कथा करते हैं, संभव है कि कहीं आशुतोष ने उनसे दीक्षा ले ली हो। हालांकि, उन्हें पता नहीं था कि उसका मन ऐसा होगा। उन्होंने विवाद की निंदा कर प्रशासन से उचित जांच कराने का आग्रह किया। इसके पहले आशुतोष महाराज ने वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि यदि उनके पूज्य गुरुदेव रामभद्राचार्य जी महाराज की हत्या होती है, तब उसकी पूरी जिम्मेदारी उनके उत्तराधिकारी रामचंद्र दास की होगी। आशुतोष ने दावा किया था कि उनके पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि रामचंद्र दास उनके गुरु की हत्या करवाना चाहते हैं। उन्होंने रामचंद्र दास को ‘फ्रॉड’ बताकर उन पर छोटे बच्चों और एक मालिश करने वाले व्यक्ति के साथ कुकर्म करने क आरोप लगाया। आशुतोष महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन से मांग की थी कि रामचंद्र दास के खिलाफ जांच की जाए, क्योंकि उनका मानना है कि रामचंद्र दास ने जगद्गुरु को अपने प्रभाव में ले रखा है और उन्हें कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि आशुतोष वहीं व्यक्ति हैं जिन्होंने पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दो बटुकों से यौन शोषण का केस दर्ज कराया था। खुद आशुतोष महाराज पर भी विभिन्न मामलों में कुल 21 केस दर्ज हैं। आशीष दुबे / 09 जून 2026