राज्य
09-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब ममता बनर्जी पार्टी की टूट से जूझ रही है। विधायकों और सांसदों की बागवत के बीच कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने उनके जख्म पर नमक रगड़ते हुए विलय का सुझाव दिया है। कांग्रेस की सर्वेसर्वा ममता बनर्जी के लिए हालात इन दिनों बेहद विपरीत हैं। एक दिन पहले जहां वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ इंडिया गठबंधन को मजबूत करने पर मंथन कर रही थीं तो अब उन पर कांग्रेस से ही एक बड़ा हमला भी हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने उन्हें कसूरवार ठहराते हुए कहा है कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल की वजह से ही नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। पूर्व सांसद ने कहा कि इन दो नेताओं ने ही नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक नहीं बनने दिया और वह एनडीए में चले गए। ममता बनर्जी की हार और अब पार्टी में टूट को लेकर जैसा बोओगे, वैसा काटोगे वाला तंज कसते हुए उदित राज ने ममता बनर्जी के जख्म पर नमक रगड़ा और उन्हें विलय का सुझाव दे डाला। उदित राज ने याद किया कि किस तरह नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन के लिए माहौल बनाया, लेकिन ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल की वजह से वह दूसरे खेमे में चले गए। उन्होंने कहा कि असल में राहुल गांधी को रोकने के लिए ऐसा किया गया। भाजपा के टिकट पर दिल्ली से लोकसभा सांसद रहे उदित राज ने कहा, ममता दीदी और (अरविंद) केजरीवाल के कृत्यों की वजह से ही मोदी जी प्रधानमंत्री बने। जो बोया, वही काट रहे हैं। नीतीश कुमार ने पूरे देश में घूम-घूमकर इंडिया गठबंधन के लिए माहौल बनाया था, लेकिन इन दोनों ने उन्हें गठबंधन का संयोजक नहीं बनने दिया, जिसके कारण वे गठबंधन छोड़कर चले गए। यदि यह गलती न हुई होती, तो बीजेपी 150 सीटों के नीचे रह जाती। लेकिन इन दोनों की प्राथमिकता राहुल गांधी जी को रोकना थी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/ जून /2026