भिंड (ईएमएस)| शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन में भिण्ड जिले में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी हेतु समस्त आयुष संस्थानों पर योग अभ्यास किया जा रहा है। जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विभाग द्वारा नियुक्त किए गए योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग कराया जाता है। जिले की समस्त संस्था प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से भोपाल स्थित पंडित खुशी लाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज से जूम/यूट्यूब लिंक के द्वारा जुड़कर वहां के प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा बताए जाने वाले योगाभ्यास का संस्था के योग प्रशिक्षक को देखकर उनके साथ अभ्यास करते हैं एवं योगआसन की बारीकियों को सीखते हैं साथ ही उन्हें बताया जाता है कि किस बीमारी के दौरान कौन से योग करने हैं और योग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए तथा किन बीमारियों में वह किन योगासनों को नहीं कर सकते हैं।