राज्य
09-Jun-2026


कौशांबी (ईएमएस)। यूपी के कौशांबी जिले के सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना थाने के आवासीय परिसर में हुई, जहां हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाह (40) रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाथरूम के दरवाजे में करंट प्रवाहित होने के कारण यह हादसा हुआ। सुबह उनका शव बाथरूम के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला, क्योंकि वह अंदर से बंद था। निरंजन कुशवाह 2011 बैच के सिपाही थे और मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी थे। चार माह पहले उनका तबादला प्रतापगढ़ से कौशांबी किया गया था। जितेन्द्र 09 जून 2026