राज्य
09-Jun-2026


लखनऊ (ईएमएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बरेली के बिजनेसमैन आशुतोष अग्रवाल के घर छापा मारा है। मंगलवार को ईडी की टीम मारवाड़ीगंज स्थित आशुतोष अग्रवाल के घर पहुंची और यहां जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए और सभी सदस्यों के मोबाइल फोन, फिलहाल के लिए अपने कब्जे में ले लिए। ब्राडबैंड और लैंडलाइन कनेक्शन भी काट दिया। आशुतोष अग्रवाल, सिविल लाइंस स्थित आई क्रस्ट स्टोर के मालिक हैं। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंगलवार को यूपी, दिल्ली और पंजाब में कम से कम छह ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें दिल्ली-नोएडा, लुधिया, जालंधर और बरेली शामिल हैं। कंपनी यहां कारोबियों की कंपनियों का वित्तीय लेनदेन जांच रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एक टीम बरेली पहुंची और यहां आशुतोष अग्रवाल के ठिकानों पर जांच शुरू की। सुबह से ईडी की टीम जांच में जुटी है और किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर-बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। जितेन्द्र 09 जून 2026