09-Jun-2026
...


बुरहानपुर (ईएमएस) । इंदौर इच्छापुर हाईवे के गणपति नाका से संवारा तक नगर निगम द्वारा डिवाइड बनाने का कार्य किया जा रहा है पर बिना रोड डिवाइडर यह कार्य अभी पूरा हुआ नहीं की साइड पट्टी निर्माण के लिए खोदा रोड जिस पर हद से हो रहे हैं सोमवार प्रातः यहां एक ट्रक के पलटी होने से बड़ा हादसा होते-होते बज गया गनीमत रही के इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ प्रकार नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल शहर में विकास कार्यों को लेकर नगर निगम की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शनवारा से गणपति नाका तक डिवाइडर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि इस मार्ग पर अभी तक सड़क का समुचित निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे में बिना रोड तैयार किए डिवाइडर निर्माण शुरू करना न केवल अव्यवस्थित कार्य को दर्शाता है, बल्कि आमजन के लिए परेशानी का कारण भी बन रहा है। इस अधूरे कार्य के चलते रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क और डिवाइडर निर्माण का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है कि अब साइट पट्टी के लिए खुदाई की जा रही है जिससे इंदौर इच्छापुर हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही है अधूरे निर्माण कार्य के कारण रास्ता संकरा हो गया है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। खासकर सुबह में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब हाईवे पर जाम जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम को पहले सड़क निर्माण कार्य पूरा करना चाहिए था, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। इसके बाद ही डिवाइडर निर्माण और साइड पट्टी जैसे कार्य शुरू किए जाने चाहिए थे। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि आपाधापी के चलते नियम कायदों को तक में रखकर कार्य को किया जा रहा है नगर निगम की इस कार्यप्रणाली से लोगो में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब विकास कार्य किए ही जा रहे हैं, तो उन्हें व्यवस्थित और चरणबद्ध तरीके से क्यों नहीं किया जा रहा। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले बारिश के दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। आवश्यक है कि नगर निगम इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करे और उसके बाद अन्य निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रहे। आबिद अहमद/09 जून2026