- डीएम न्यायालयीन मामलों में उचित माध्यम से प्रक्रिया को अपनाये अर्पित को मिलेगा दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ दिव्यांग घनश्याम को स्ट्रीट वेंडर में लाभ देने के निर्देश जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित श्योपुर (ईएमएस)। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि आधार, समग्र जैसी छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण पात्र आवेदक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि ऐसी त्रुटियों को तत्काल ही दुरूस्त कराया जायें और योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायालयीन मामलों में उचित माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किये जायें, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा आदि के प्रकरणों में नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत किये जायें, इस प्रकार के आवेदन लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से किये जा सकते है, ऐसे न्यायालयीन मामलों में शासन द्वारा निर्धारित शुल्क भी आवेदको को जमा करना होता है, इसके साथ ही ऐसे मामले जिनमें एसडीएम अथवा कलेक्टर कोर्ट में अपील प्रस्तुत की जायें। इस प्रकार के मामलों में अधिकारियों द्वारा आवेदको को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जायें। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई के दौरान 345 आवेदन प्राप्त हुए। अर्पित को मिलेगा दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान 8 वर्षीय दिव्यांग बालक अर्पित बैरवा निवासी ग्राम सोईकलां को दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत करे हुए पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। दिव्यांग घनश्याम को स्ट्रीट वेंडर में लाभ देने के निर्देश कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान वार्ड 10 बडौदा निवासी दिव्यांग श्री घनश्याम सुमन को स्ट्रीट वेंडर योजना अंतर्गत लाभ दिये जाने के निर्देश दिये गये। आवेदक ने आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया कि उसे दिव्यांग पेंशन का लाभ मिल रहा है तथा व्यवसाय करने के लिए बैंक ऋण की आवश्यकता है। इस पर सीएमओ बडौदा को निर्देशित किया गया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर में ऋण स्वीकृत करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। रेखा बाई को मिलेगा मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना का लाभ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्राम चकबमूलिया निवासी श्रीमती रेखा आदिवासी को उनके आवेदन के परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत पति की सामान्य मृत्यु पर दो लाख रूपये की राशि स्वीकृत होकर ईपीओ जारी हो चुका है तथा शीघ्र ही बैंक खाते के माध्यम से राशि प्राप्त होगी। हैंडपम्प लगाने के निर्देश कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम ओछा की झोपडी एवं ग्राम हिरनीखेडा से आये ग्रामीणों के आवेदन पर पीएचई अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थल निरीक्षण कर नवीन हैंडपम्प लगाये जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जायें। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की पेयजल समस्याओं का त्वरित निदान किया जायें तथा परीक्षण के बाद उपयुक्त पाये जाने पर हैंडपम्प लगाये जायें। आर्थिक सहायता का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने ग्राम मसावनी निवासी श्रीमती भरोसी बाई के आवेदन पर आर्थिक सहायता का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश तहसीलदार को दिये गये। महिला ने आवेदन प्रस्तुत किया था कि उसके पति स्व. श्री प्रीचंद आदिवासी की रतोदन के पास चंबल नहर में डूबने से मृत्यु हो गई थी तथा शव पच्चीपुरा पुलिया के पास चंबल नहर से बरामद किया गया था। उक्त मामले में प्रकरण का परीक्षण कर आरबीसी के तहत 4 लाख रूपये की सहायता राशि का प्रकरण तैयार किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। रामबिलास को मिलेगा आवास का लाभ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम ननावद निवासी श्री रामबिलास बैरवा के आवास की मांग संबंधी आवेदन के परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि पीएम आवास योजना 2.0 अंतर्गत नाम जोड दिया गया है तथा आगामी समय में इसका लाभ मिलेगा। आवेदक श्रीमती लक्ष्मी बेवा स्व. श्री ख्याल सिंह को अवगत कराया गया कि किस्त की राशि नियमित रूप से खाते में जा रही है, बैंक खाता चैक करने की सलाह दी गई। इसी प्रकार श्री महावीर पुत्र श्री बाबूलाल को कांउटर से अवगत कराया गया कि पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत मई में पंजीयन हुआ है तथा जैसे ही किस्त की राशि डाली जायेगी, खाते में पहुंच जायेगी। जनसुनवाई में नवाचार, आवेदनों के तत्काल निराकरण के लिए लगाये कांउटर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसुनवाई के दौरान आवेदकों की जल्दी सुनवाई के लिए नवाचार करते हुए अलग-अलग कांउटर की व्यवस्था कराई गई थी, जिसके तहत जनसुनवाई कक्ष के बाहर हॉल में पीएम किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, समग्र एवं आधार से संबंधित समस्याएं, पीएम आवास आदि से संबंधित मामलों के तत्काल निराकरण हेतु अलग-अलग कांउटर लगाये गये और मौके पर ही आवेदको को पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने तथा उनके आवेदनों का तत्काल निराकरण करने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही योजनाओं में लाभ की स्थिति के संबंध में स्वीकृति के बारे में जानकारी प्रदान की गई।