क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


मण्डला (ईएमएस)! जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से ’’युवा-संगम मेला’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 16 जून को ’’नगरपालिका मण्डला के हॉल’’ में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवक-युवतियाँ भाग ले सकते हैं, जिन्होंने ’’कक्षा 8वीं से लेकर स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की हो अथवा आईटीआई उत्तीर्ण हों’’। जिला रोजगार कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोजगार मेले में अपने ’’मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों’’ के साथ उपस्थित हों। अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का ’’मार्ग व्यय (यात्रा भत्ता)’’ देय नहीं होगा। अतः अभ्यर्थी स्वयं के व्यय पर निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंचकर रोजगार के अवसरों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह आयोजन जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने तथा स्वरोजगार एवं रोजगारोन्मुख वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। ईएमएस/ मोहने/ 09 जून 2026