क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। जनपद की इगलास तहसील के कस्बा बेसवां निवासी भारतीय नौसेना के जांबाज मरीन कमांडो (ड।त्ब्व्ै) राम गोयल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा श्शौर्य चक्रश् से सम्मानित किया गया है। नवंबर 2024 में आतंकवाद रोधी श्ऑपरेशन चुन्तावाड़ीश् के दौरान भारी गोलाबारी के बीच अदम्य साहस, असाधारण वीरता और कर्तव्य के प्रति सर्वोच्च समर्पण का परिचय देने पर उन्हें देश के प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कारों में शामिल शौर्य चक्र प्रदान किया गया। देश की सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगाने वाले इस वीर सपूत ने न सिर्फ भारतीय नौसेना बल्कि पूरे अलीगढ़ और उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। बेसवां से राष्ट्रपति भवन तक... यह सम्मान हर युवा के लिए प्रेरणा है।