क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


*शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख लखनऊ मोबाइल 9125089000* लखनऊ प्रयागराज (ईएमएस)। जून।मण्डल रेल प्रबन्धक प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग, श्री हरि मोहन के निर्देशन में प्रयागराज मण्डल द्वारा यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं कैशलेस टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है। वित्तीय वर्ष 2026 में अनारक्षित टिकटों की बिक्री में डिजिटल भुगतान के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान मई माह तक अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (UTS) के माध्यम से डिजिटल भुगतान से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या में 47.31 प्रतिशत तथा आय में 81.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस अवधि में डिजिटल माध्यम से 14.64 लाख यात्रियों ने टिकट खरीदे, जिससे 8.78 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जबकि वर्ष 2025 की समान अवधि में यह संख्या 9.94 लाख यात्री एवं 4.83 करोड़ रुपये थी।मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बुकिंग में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल-मई 2026 में मोबाइल एप से टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या में 17.97 प्रतिशत तथा आय में 35.20प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं क्यूआर कोड आधारित भुगतान प्रणाली के उपयोग में भी निरंतर बढ़ोतरी देखी गई है। यूटीएस काउंटर पर क्यूआर एवं यूपीआई आधारित लेन-देन से प्राप्त आय में 106.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।मण्डल द्वारा स्टेशन परिसरों में क्यूआर कोड भुगतान सुविधा का व्यापक विस्तार, यात्रियों को डिजिटल भुगतान हेतु जागरूक करना तथा यूटीएस मोबाइल एप के प्रचार-प्रसार जैसे कदमों से कैशलेस टिकटिंग को बढ़ावा मिला है। डिजिटल भुगतान प्रणाली के बढ़ते उपयोग से यात्रियों को टिकट खरीदने में सुविधा मिल रही है तथा नकद लेन-देन पर निर्भरता कम हो रही है। प्रयागराज मण्डल यात्रियों को आधुनिक, पारदर्शी एवं सुविधाजनक टिकटिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न पहल जारी रखेगा। इस आशय की जानकारी अमित कुमार सिंह जनसम्पर्क अधिकारी प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।