*शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे* प्रयागराज (ईएमएस)। अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कॉल के माध्यम से शेयर मार्केट में ट्रेड़िंग कराने का प्रलोभन देकर की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹4,200 को थाना मड़िहान साइबर टीम द्वारा पीडित के खाते में कराया गया वापस। साईबर फ्रांड मामले में आवेदक ओम प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र स्व0 विश्वनाथ प्रसाद निवासी ग्राम पटेवर थाना मड़िहान मीरजापुर के पास एक अंजान नम्बर से कॉल आया कि क्या आप शेयर मार्केट में ट्रेड़िंग करके पैसे कमाना चाहते हैं इस बात पर भरोसा करते हुए, आवेदक ने दिनांक 12.01.2026 को ₹5,000 संदिग्ध के खाते में ट्रान्सफर कर दिये । जब आवेदक को पता चला कि यह एक फ्राड है तो आवेदक द्वारा इसकी शिकायत एन सी आर पी पोर्टल पर की गयी । सूचना प्राप्त होने पर थाना मड़िहान साइबर सेल द्वारा जांच प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना मड़िहान साइबर टीम द्वारा उपरोक्त जांच के दौरान पैसे को होल्ड कराते हुए पीडित के खाते में धनराशि ₹4,200 वापस करायी गयी । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाना पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं थाना मड़िहान की साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया,और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई। साइबर सेल टीम थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर में शामिल लोगों में निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना मड़िहान मीरजापुर । आरक्षी कुलदीप कुमार, साइबर सेल थाना मड़िहान मीरजापुर ।