*शशि भूषण दूबे कंचनीय/ मोहम्मद अमीन शेख* मिर्जापुर (ईएमएस) । भारतीय जनता पार्टी मंडल 96 की मासिक कार्यसमिति बैठक शनिवार को गौरा शक्ति केंद्र, हनुमान मंदिर के पास संपन्न हुई। बैठक में 5 जून से 21 जून तक चलने वाले अभियानों की रूपरेखा तय की गई।मंडल अध्यक्ष प्रीतेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष गौरव उमर और जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस, संपर्क से समर्थन अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान, विकसित भारत सम्मेलन, प्राकृतिक खेती कार्यशाला व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मंडल की बैठक कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र है। यहां संगठन की विचारधारा व कार्यक्रमों को समझकर धरातल पर उतारना जरूरी है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। संचालन मंडल महामंत्री वरुण शुक्ला ने किया। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों व पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में भूपेंद्र, विनय, जीत बहादुर, मंगला प्रसाद, जनार्दन, राम ललित, सुधाकर, रमेश, विधि नारायण, विवेक, संतोष, राकेश, राजा राम एंम (आ० टी०विभाग) के संयोजक मुकेश तिवारी,सह संयोजक जगदीश प्रसाद निषाद, व समेत मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।