क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से आए आवेदकों की समस्याओं को सुना एवं आवेदकों से प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा समयबद्ध रूप से हर संभव निराकरण किये जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आवेदकों से विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 391 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में अशोकनगर निवासी गनेशराम द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने, ग्राम खिरिया तेल निवासी गजेन्द्र सिंह यादव द्वारा रास्ता वहाल कराये जाने, पिपरई निवासी कस्तूरी बाई द्वारा पट्टा दिलाये जाने, ग्राम सिंकदरा निवासी रामकुमार द्वारा खसरा कम्प्यूटर पर दर्ज कराये जाने, ग्राम बढौली निवासी दिनेश अहिरवार द्वारा भूमि का सीमांकन कराये जाने, ग्राम सेजी निवासी प्रद्युमन द्वारा सडक निर्माण कराये जाने, ग्राम कैथन निवासी जगभान सिंह द्वारा सीमांकन कराये जाने, ग्राम खिरिया निवासी नथन सिंह द्वारा डूब क्षेत्र का मुआवजा दिलाये जाने, ग्राम मूडरा बहादरा निवासी खुमान सिंह द्वारा सीमांकन कराये जाने, ग्राम कैशोपुर निवासी निशा द्वारा पति की मृत्य होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने, ग्राम सेजी निवासी ब्रजेश सिंह द्वारा पात्रता पर्ची बनवाये जाने,ग्राम बमनाई द्वारा मन्नू सिंह द्वारा नामांतरण कराये जाने, ग्राम पिपलखेडा निवासी विनीता बाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय स्वीकृत कराये जाने,अशोकनगर निवासी रामबाबू कुशवाह बी.पी.एल कार्ड बनवाये जाने संबंधी अन्य आवेदन आवेदकों से प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर डीएन सिंह, संयुक्त कलेक्टर आरबी सिण्डोस्कर, एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बच्चों का प्रवेश कराकर वितरित की पुस्तकें: कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जनसुनवाई में आए संजू केवट एवं मीनाक्षी केवट पिता स्वर्गीय गोविंद केवट का विकासखंड चंदेरी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर में प्रवेश कराकर मौके पर पुस्तकें वितरण की।