क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


खरगोन (ईएमएस) । जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएसए एकेडमी द्वारा स्टेडियम मैदान पर चल रहे जूनियर एवं सीनियर वर्ग के टूर्नामेंट में मंगलवार को जूनियर ए और जूनियर ई टीम के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में टीम ई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम ए को 19.5 ओवर में मात्र 100 रन पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ई के बल्लेबाजी वेदांत चौहान की संघर्ष भरी 37 रन की महत्वपुर्ण पारी खेली लेकिन टीम को जीत नही दिला सके। पूरी टीम महज 16.5 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच के दौरान मनोज रघुवंशी, जितेंद्र गोस्वामी, रवि यादव, राजेश सोनी, विनोद चौहान, मनीष पंवार एवं एकेडमी के खिलाड़ी उपस्थित रहे। बुधवार को टीम बी और टीम ई के बीच मुकाबला होगा।