क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


खरगोन (ईएमएस) । मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 101 पुलिस नव आरक्षकों का मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रुम में नियुक्ति प्रमाण- पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसपी रविन्द्र वर्मा ने नव आरक्षकों को पुलिस का महत्व बताते हुए कहा कि कहा कि आरक्षक पद पुलिस बल की मुल शक्ति है। समाज में कानून-व्यवस्था की स्थिरता, नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अपराध नियंत्रण में आरक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं केंद्रीय होती है। पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना पर आधारित एक गौरवपूर्ण दायित्व है। एसपी ने नव आरक्षकों को पुलिस की गरिमा, अनुशासन एवं कर्तव्य परायणता को बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की सीख दी। 101 नव आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन सूबेदार दीपेन्द्र स्वर्णकार व पुलिस लाइन कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा ।