क्षेत्रीय
09-Jun-2026


सिरोंज (ईएमएस)!,सनराइज कॉन्वेंट हाई स्कूल पथरिया में सत्र 2026- 27 हेतु शिक्षक प्रशिक्षण के दूसरे दिवस की कार्यशाला प्रारंभ हुई जिसमें सर्वप्रथम सरस्वती जी एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया तत्पश्चात आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों का सम्मान पुष्प माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथि सत्कार किया गया। प्रशिक्षण की द्वतीय दिवस की कार्यशाला को संबोधित किया श्री डा.लाल चंद राजपूत जी ( प्राचार्य शासकीय लाल बहादुर शास्त्री स्नाकोत्तर महाविद्यालय सिरोंज)श्रीओमप्रकाश रघुवंशी जी (पूर्व बीआरसी सिरोंज)श्री संतोष द्विवेदी जी (सीएसी सिरोंज) श्री निर्भय सिंह रघुवंशी जी (माध्यमिक शिक्षक) द्वितीय दिवस की कार्यशाला में अनुशासन पूर्ण शिक्षा, बालक के संपूर्ण विकास व कौशलों का समावेश ,शैक्षिक गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण में विद्यालय के प्रबंधक, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। ईएमएस/ सलमान खान/ 09 जून 2026