क्षेत्रीय
09-Jun-2026


दमोह (ईएमएस) । ग्राम इमलिया नायक ग्राम पंचायत विसनाखेड़ी के ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना प्रदान करने की मांग की लेकर दमोह कलेक्टर को एक आवेदन सौंपा जिसमें बतायाकि हम सभी आवेदकगण आदिवासी समाज के है। ग्राम पंचायत विसनाखेड़ी में कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन दिये गये परन्तु हमारी कोई सुनवाई नहीं की गई। ग्राम में मुँह देखी पंचायत हो रही है जिनके पक्के मकान है उन्हे आवास योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। हम सभी आदिवासी पिछड़े लोग है गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते है और पात्रता मापदंड अनुसार हम सभी योजना का लाभलेने हेतु पात्र है। हमारे कच्चे मकान बने हुये है जिनमें बारिश के मौसम में पानी भरने की समस्या होती है और आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त मकान गिरने की भी डर बना रहा है। घर में छोटे-छोटे बच्चें व महिलायें रहती है जिनके साथ किसी अप्रिय घटना घटने की संभावना रहती है। आवेदन देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ प्रदान करने हेतु कार्यवाही करने मांग की है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रहीं।