क्षेत्रीय
09-Jun-2026


नालंदा परिसर निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा आकांक्षी शौचालय जल्द चालू करने के दिये निर्देश राजनांदगांव (ईएमएस)। नगर निगम द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य में प्रगति लाकर समय सीमा मे पूर्ण करने आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज नालंदा परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य देख मेडिकल कालेज तथा पुष्पवाटिका में निर्मित आकांक्षी शौचालय चालू करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। नालंदा परिसर निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति की संबंधित अधिकारी से जानकारी ली। उन्होने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के तहत विद्यार्थियो की सुविधा के लिए 500 सीटर लायब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है, शासन की मंशानुरूप इसका निर्माण होना है। संबंधित अधिकारी ने जानकाीर दी कि स्टेज-1 में प्रथम तल का स्लेब हो गया है, स्टेज-2 मंे भूतल में स्लेब के लिए सेन्ट्रींग किया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य मेे तेजी लावे ताकि समय सीमा में निर्माण पूर्ण हो सके। उन्होेने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा नियमित रूप से पानी तराई करने कहा। उन्होंने निर्माण कार्य की सतत मानिटरिंग करने निर्देशित किए। आकांक्षी शौचालय निरीक्षण की कडी में पहले मेडिकल कालेज के शौचालय का जायजा लेने के पश्चात पुष्पवाटिका मे निर्मित आकांक्षी शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शासन की यह महत्वकाक्षी योजना है, इसके तहत सर्व सुविधायुक्त शौचालय का निर्माण करना है। संबंधित अधिकारी ने बताया कि पुष्पवाटिका में 10 सीटर तथा मेडिकल कालेज में 6 सीटर महिला एवं पुरूष शौचालय निर्माण किय गया है। द्विव्यांगजनो के लिए अलग से शौचालय निर्मित है। यहा मुत्रालय, चेंजिंग रूम के अलावा शिशु देख-भाल कक्ष भी बनाया गया है। आयुक्त ने कहा कि जो भी कार्य शेष है उसे पूर्ण कर इसे उपयोग हेतु चालू किया जाए। उन्होने मेडिकल कालेज परिसर तथा पुष्पवाटिका मंे समुचित साफ सफाई कर स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए। ईएमएस/मोहने/ 09 जून 2026