क्षेत्रीय
09-Jun-2026


नरसिंहपुर (ईएमएस)। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बुधवार 10 जून और गुरूवार 11 जून को जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल बुधवार 10 जून को प्रात: 07:30 बजे रेस्ट हाउस बरमानकला से प्रस्थान कर प्रात: 07:30 बजे प्रगति पथ यात्रा नर्मदा आश्रय स्थल बरमानकला आएंगे और यहां आश्रय स्थल का निरीक्षण कर पौधरोपण करेंगे। प्रात: 08 बजे प्रगति पथ यात्रा नर्मदा आश्रय स्थल बरमानकला से प्रस्थान कर प्रात: 08:05 बजे बरमान घाट आएंगे और यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मां नर्मदा जी की स्वच्छता सेवा कार्य में सहभागिता करेंगे। मंत्री श्री पटेल प्रात: 10 बजे बरमानकला से प्रस्थान कर प्रात: 10:05 बजे बरमानकला सीढ़ी घाट आएंगे और टीन शेड में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके उपरांत आप प्रात: 11:10 बजे बरमानकला सीढ़ी घाट से प्रस्थान कर प्रात: 11:15 बजे बरमानकला स्थित राव सूर्य प्रताप के निवास आएंगे। आप प्रात: 11:25 बजे बरमानकला से प्रस्थान कर प्रात: 11:45 बजे हिरनपुर में अभय राव सिंह एवं श्री गजराज सिंह के निवास आएंगे। दोपहर 12:10 बजे हिरनपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे करेली तहसील के ग्राम तिंसरा में आएंगे और यहां पुल का लोकार्पण करेंगे। मंत्री श्री पटेल दोपहर 12:55 बजे ग्राम पंचायत तिंसरा से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे करेली तहसील के ग्राम पंचायत सिमरियाकला में पुल का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 01:15 बजे ग्राम पंचायत सिमरियाकला से प्रस्थान कर दोपहर 01:25 बजे ग्राम पंचायत नयाखेड़ा के ग्राम दिल्हेरी में साकेतधाम हनुमान मंदिर में दर्शन और गौशाला का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 01:55 बजे ग्राम दिल्हेरी से प्रस्थान कर दोपहर 02:10 बजे ग्राम पंचायत नयाखेड़ा के ग्राम बरखुवा टोला में जन संवाद एवं भारिया जनजाति के साथ सहभोज में शामिल होंगे। अपरान्ह 03:25 बजे ग्राम बरखुवा टोला से प्रस्थान कर सायं 04:10 बजे नरसिंहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नकटुआ में अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) नकटुआ का भूमिपूजन करेंगे। सायं 04:50 बजे ग्राम पंचायत नकटुआ से प्रस्थान कर सायं 05 बजे यशोदा गार्डन शंकराचार्य वार्ड नरसिंहपुर में कायाकल्प योजना के तहत लगभग 346.75 लाख रुपये लागत की 06 सड़कों का लोकार्पण करेंगे और जनसंवाद में शामिल होंगे। इसके पश्चात सायं 05:40 बजे यशोदा गार्डन शंकराचार्य वार्ड नरसिंहपुर से प्रस्थान कर सायं 06 बजे समनापुर आसन जी आएंगे और यहां ग्रामीण मंडल की बैठक लेकर रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल गुरूवार 11 जून को प्रात: 09:30 बजे समनापुर आसन जी से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे ग्राम मुराझ में तिंदनी के बीच पुल का लोकार्पण करेंगे और प्रात: 10:15 बजे प्रस्थान करेंगे। आप प्रात: 10:30 बजे महादेव पिपरिया में महादेव शंकर जी का अभिषेक एवं महादेव पिपरिया में नर्मदा जी में 05 करोड़ रुपये की लागत से घाट निर्माण का निरीक्षण कर जनसंवाद करेंगे। प्रात: 11:30 बजे महादेव पिपरिया से प्रस्थान कर प्रात: 11:40 बजे ग्राम पंचायत चंदपुरा में अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) चंदपुरा का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रात: 11:50 बजे प्रस्थान करेंगे। आप दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत चंदपुरा के ग्राम गड़रिया में प्राथमिक शाला की बाउंड्रीवाल टीन शेड का लोकार्पण करेंगे। धर्मेंद्र ०९ जून २०२६