- आरोपी ने ही बताया हत्या का घटनास्थल, चॉदी के कड़े लूटने के लिये उतारा मौत के घाट - गमछे से गला घोटंकर की हत्या फिर दोनो पैर और हाथ का पंजा कुल्हाड़ी से काटा - चांदी के कड़े निकालकर हुआ फरार, पॉच दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश - पुलिस ने 24 घंटो में ही अंधे कत्ल का राजफाश कर आरोपी को किया गिरफ्तार भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के देहात क्षेत्र के नजीराबाद थाना इलाके में 60 वर्षीय महिला की बेरहमी हत्या किये जाने के सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटो में ही राजफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि भांजा दामाद निकला। आरोपी बेटे से मिलाने के बहाने मामी सास को अपने साथ लेकर गया और जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके दोनों पैर कुल्हाड़ी से काटकर चांदी के कड़े लूट लिए। महिला का हाथ का पंजा भी काटा गया है। मामले में पुलिस ने परिवार वालो की शिकायत और संदेह के आधार पर गॉव में ही रहने वाले आरोपी भांजे दामाद जसमन गुर्जर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या किये जाने का खुलासा करते हुए हत्या का घटनास्थल बताया जिसके बाद पुलिस ने बुरी हालत में महिला की लाश बरामद की। - बेटे से मिलाने के बहाने ले गया और मार डाला मिली जानकारी के अनुसार बैरसिया क्षेत्र के पथरिया गांव की रहने वाली मृतका बादाम बाई (60) पति पर्वत सिंह घेरलू महिला थीं। उनका बेटा रवि किसी बात से नाराज होकर बीते आठ दिनो से घर नहीं आया था। गॉव में ही रहने वाला जसमन गुर्जर (35) महिला के पति पर्वत सिंह का भांजा दामाद था, उससे उसके बेटे रवि की दोस्ती थी। रिश्तेदारी होने के कारण मृतका बादाम बाई भी जसमन को अच्छे से जानती और उस पर विश्वास करती थी। बीती 4 जून को जसमन गुर्जर ने मामी सास बादाम बाई से उनके बेटे रवि से मिलवाने की बात कही। उस पर भरोसा करते हुए वह बेटे से मिलने को तैयार हो गई। जसंवत उन्हें बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद बादामी बाई वापस नहीं लौटी और काफी खोजबीन के बाद भी उनकी कोई जानकारी नहीं लगी। परेशान होकर दो दिन बाद 6 जून को परिजनों ने बैरसिया थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज करवाई। वही उनके पति पर्वत सिंह ने भांजे दामाद जसमन गुर्जर पर संदेह जताया। पुलिस ने संदेही जसंवत की तलाश करते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। - बुरी हालत में मिली लाश, दोनो पैर और हाथ का पंजा कटा था लाश में पड़ चुके थे कीड़े पुलिसिया अंदाज में हुई पूछताछ में जसमन ने अपनी मामी सास बादामी बाई की हत्या का खुलासा करते हुए बताया की उसकी लाश शेषापुरा के जंगल में पड़ी है। इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। टीम ने शेषापुरा के जंगल में महुए के पेड़ के नीचे से महिला का शव बरामद किया। शव करीब चार-पांच दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका थ, उसमें कीड़े पड़ चुके थे। वहीं महिला के दोनों पैर टखनों के पास से कटे हुए थे, और एक हाथ का पंजा भी गायब था। पैरों में पहने चांदी के गायब थे। - गला दबाकर की हत्या, फिर कुल्हाड़ी से काटा जसमन गुर्जर ने आगे बताया कि वह बहाने से बादामी बाई को ग्राम पथरिया से बाइक पर बैठाकर शेषापुरा के जंगल में ले गया था। मामी सास के पैरों में पहने चांदी के कड़ों के लालच में उसने पहले अपने गमछे से उसका गला कसते हुए उसकी हत्या की। और उनके दोनों पैर टखनों के नीचे से काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिये मृतिका के कपड़े निकालकर छिपा दिए और उसकी लाश को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। - बाइक, कुल्हाड़ी, मृतिका के चांदी के कड़े और कपड़े जप्त आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी, बाइक, मृतिका की हत्या के बाद पैर काटकर लूटे गये चांदी के कड़े और आरोपी द्वारा मृतिका के छिपाये गये कपड़े जप्त कर लिये है। अफसरो का कहना है की महिला की गुमशुदगी बैरसिया थाने में दर्ज की गई थी। शव मिलने का स्थान नजीराबाद थाना क्षेत्र में आने के कारण वहां हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। शुरुआती जॉच के आधार पर मामला लूट का नजर आ रहा है, क्योंकि महिला के चांदी के कड़े गायब मिले हैं, और उसके पैर कटे हुए थे। जुनेद / 9 जून