क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


:: आज अग्रवाल हाउस पर लगेगा अंतिम शिविर, उद्योगपति विनोद अग्रवाल का होगा अभिनंदन :: इंदौर (ईएमएस)। बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में संस्था मानवता की पहचान और छवि सोशल वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविरों की श्रृंखला में अब तक 1200 से अधिक लोग रक्तदान कर चुके हैं। गत 6 जून से खजराना गणेश मंदिर परिसर से शुरू हुई इस श्रृंखला में अब तक 4 शिविर संपन्न हो चुके हैं। आज यानी बुधवार, 10 जून को यशवंत निवास रोड (वायएन रोड) स्थित अग्रवाल हाउस पर सुबह 9 बजे से श्रृंखला का अंतिम रक्तदान शिविर आयोजित होगा, जहाँ विभिन्न सहयोगी संस्थाओं द्वारा फाउंडेशन के चेयरमैन व वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल का अभिनंदन भी किया जाएगा। इस कीर्तिमान को इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इससे पूर्व, गत मंगलवार को फूटी कोठी चौराहा स्थित पुखराज पैलेस और सोमवार को खंडवा रोड स्थित चमेलीदेवी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी पर शिविर आयोजित किए गए, जिनमें युवाओं और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल ने स्वयं रक्तदाताओं को फलों का रस पिलाकर प्रमाण पत्र भेंट किए। :: कहाँ कितना हुआ रक्तदान? समाजसेवी विनोद अग्रवाल के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर की विभिन्न संस्थाओं ने चार प्रमुख स्थानों पर शिविर लगाने का संकल्प लिया था। इसके तहत 6 और 7 जून को खजराना गणेश मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय शिविर में 821 दानदाताओं ने रक्तदान किया। इसके बाद चमेलीदेवी कॉलेज के शिविर में 55 छात्र-छात्राओं ने और फूटी कोठी स्थित पुखराज पैलेस के शिविर में शाम तक करीब 340 लोगों ने रक्तदान किया। पुखराज पैलेस पर आयोजित शिविर का शुभारंभ हरिधाम के अधिष्ठाता महंत शुकदेवदास महाराज, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, समाजसेवी विष्णु बिंदल, जगदीश बाबाश्री, मनीष अग्रवाल पुखराज, विनोद बिलाडा, किशोर गोयल, पिंकेश मोदी, मनीष सेंगर और अमित सोनी ने दीप प्रज्वलन कर किया था। इस अवसर पर फाउंडेशन के ट्रस्टी वंशिका-तपन अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा, राजू यादव, संस्था छवि सोसायटी के गोपाल गोयल, संदीप गोयल, मानवता की पहचान के अनुराग सचदेव, पंकज परिहार, वैभव जैन और रेडक्रॉस सेंटर के डॉ. राकेश गौर सहित मेडिकल स्टाफ उपस्थित था।