ग्वालियर ( ईएमएस ) शहर के दीनदयाल नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के 25 वीं स्थापना वर्ष के उपलक्ष्म में परम पूज्य मुनिश्री विध्रुव सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में ओर डीडी नगर जैन समाज के तत्वधान में प्रथम बार बड़े स्तर पर 11 से 17 जून तक विधानाचार्य प्रतिष्ठाचार्य पंडित राजेंद्र जैन मगरौनी ओर सह प्रतिष्ठाचार्य अमित शास्त्री टीकमगढ़ के मार्गदर्शन मे सिद्धों की आराधना करने के लिए श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ महोत्सव कार्यक्रम जैन मंदिर के ऋषि ग्वाल स्कूल परिसर में आयोजित होगा। वही मुनिश्री विद्युव सागर महाराज के सानिध्य में सिद्धचक्र विधान के मुख्य पत्रो का चयन किया। वही आठ दिवसीय कार्यकम आमंत्रित पत्रिका का विमोचन किया गया।। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि 11 जून से मुनिश्री विध्रुव सागर महाराज के सानिध्य में शुरू होने सिद्धचक्र विधान के मुख्य पत्रो का चयन किया गया। जिसमे विधान में इंद्र बनकर पूजन करने वाले मुख्य सौधर्म इंद्र महेंद्र श्रीमती ममता जैन, महायज्ञ नायक रजनीश श्रीमती सीमा जैन, धनपति कुबेर प्रवीण श्रीमती कुसुम जैन, मैना सुन्दरी एवं श्रीपाल वरुण।श्रीमती शिवांगी जैन, ईशान इन्द्र पवन श्रीमती कुसुम जैन, सनत कुमार इन्द्र योगेन्द्र सुनीता जैन, माहेन्द्र इन्द्र विपुल देवेन्द्र श्रीमती शिखा जैन, ब्रह्म इन्द्र अतुल श्रीमती प्रीति जैन, लान्तव इन्द्र राहुल श्रीमती अनिता जैन सहित इंद्र इन्द्राणी बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हे। वही मुनिश्री के सानिध्य में विधान की आमंत्रित पत्रिक का विमोचन मुख्य संयोजक बाबूलाल जैन, सह संयोजक डॉ योगेश जैन विपुल जैन रजनीश जैन, पवन जैन सहित समाजजनों ने किया। *11 को निकलेगी घटयात्रा, होगा विधान का शुभारंभ।* जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन न बताया कि 11 जून गुरुवार को प्रातः 7 बजे से जैन मंदिर से गाजे बाजे के साथ मंगल कलश यात्रा शुरू होकर मुख्य मार्गो से होती हुई वापस कार्यक्रम स्थल जैन मंदिर पहुंचेगी। जहां प्रात 8 : 00 बजे से ध्वाजारोहण कर शुभारंभ किया जाएगा। वही आचार्य निमंत्रण, इंद्र व मंडप प्रतिष्ठा, मंगल कलश स्थापन के साथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा के बाद मुनिश्री के प्रवचनों के बाद सिद्धचक्र महामंडल विधान में महाअर्घ्य समर्पित करेंगे। वही शाम 7 बजे से भगवान जिनेंद्र की दीपो से महाआरती, शास्त्र प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे।