क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


नरसिंहपुर (ईएमएस)।. पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवीन निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय नरसिंहपुर के प्रांगण में ईको क्लब किसलय द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 10 पौधे रोपे गए। विद्यालय प्राचार्य श्री प्रभात मिश्रा ने बताया कि आंवला, नीम, सहजन, अशोक एवं जामुन जैसे फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि नवीन निर्माणाधीन भवन परिसर को हरा-भरा बनाने और नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार एवं ईको क्लब किसलय के सहयोग से परिसर में लगभग 80 पौधों का रोपण किया जा चुका है। विद्यालय में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया जा रहा है। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 09 जून 2026