क्षेत्रीय
09-Jun-2026


फिरोजाबाद(ईएमएस) थाना मक्खनपुर क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। टीनशेड के लोहे के पाइप में अचानक करंट उतर आने से 35 वर्षीय महिला नीलेश यादव उसकी चपेट में आ गईं। चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने दौड़े पड़ोसी युवक विजय शर्मा भी करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे की वजह प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टीनशेड के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार के छिल जाने से पाइप में करंट उतर आया था। गांव में दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद