हरिद्वार (ईएमएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह द्वारा हरिद्वार क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे एवं अन्य जनसहभागिता वाले संस्थानों का विशेष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आपातकालीन निकास मार्ग की व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, प्राथमिकता अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता एवं वैधता व अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) की स्थिति की गहनता से जांच की गई। संस्थानों के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखें तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। अग्नि सुरक्षा में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। (फोटो-14) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/09 जून 2026