राज्य
09-Jun-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र स्थित ग्राम सराय में एक घर की पानी की टंकी की सफाई के दौरान एक-दो नहीं बल्कि 27 सांप के बच्चे मिलने से परिवार में हड़कम्प मच गया। सूचना पर वन विभाग कर्मियों तालिब और भोला ने मौके पर पहुंचकर पानी की टंकी से सांप के बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू किये गये सांपों के बच्चों की पहचान ‘चेकर्ड कीलबैक’ प्रजाति के रूप में की गई, जिन्हें सामान्य भाषा में पानी का सांप भी कहा जाता है। वन विभाग की टीम ने सभी सांपों को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। लोगों से अपील की गई है कि घरों की पानी की टंकियों और आसपास के स्थानों की नियमित सफाई और जांच करते रहें और किसी भी प्रकार के सांप दिखाई देने पर उन्हें पकड़ने का प्रयास करने के बजाय तत्काल विशेषज्ञों या वन विभाग को सूचित करें। (फोटो-16) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/09 जून 2026