राज्य
15-Jul-2022


- कोरबा में आरटीओ दफ्तर में पानी भरा - महानदी में 7 लोग बहे -सीआरपीएफ के जवानो ने मोर्चा संभाला रायपुर (ईएमएस)। प्रदेश के जिलों में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रही है। सबसे ज्यादा हालात सुकमा और बीजापुर जिले में खराब हैं। सुकमा में कई गांव डूबने की खबर हैं और बाढ़ के हालात हैं। सुकमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में सीआरपीएफ के जवानो ने मोर्चा संभाल लिया है। लगातार बारिश से मलगेर नदी पूरी तरह उफान पर है। नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। आप-पास के गांव भी पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। सीआरपीएफ के जवान ग्रामीणों का रेस्क्यू करने में जुटे हुए है। जवानों ने मलगेर नदी पर बने पुल के दोनों छोर में रस्सी बांधकर ग्रामीणों का रेस्क्यू किया। तेज बारिश के कारण कई नदी नाले उफान पर हैं। दूसरी और प्रदेश की सबसे प्रमुख नदी महानदी का जल स्तर बढ़ने से धमतरी के गंगरेल बांध का जल स्तर भी बढ़ गया है। कवर्धा से बिलासपुर जाने वाले मार्ग पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। कोरबा में बारिश के चलते आरटीओ दफ्तर के में पानी भरा हुआ है। हालात यह हैं कि प्रदेश के अधिकतम जिलों में भारी बारिश पड़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को महानदी में 7 लोग नदी में बह गए थे जिसमें 5 लोगों को पहले बचा लिया गया था और एक युवक की लाश मिली थी। जबकि एक युवक की तलाश जारी है। ये सभी युवक नदी में मछली पकड़ने गए थे। भुमका नदी में भी 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। गंगरैल नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। - शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 386 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर में 995 मिमी और सबसे कम बारिश बलरामपुर जिले में 126 मिमी बारिश दर्ज की गई है। शनिवार 16 जुलाई के लिए भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश के साथ बिजली गिरने की प्रबल सम्भावना है। -सुकमा में 7 गांव डूबे भरी बारिश के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बस्तर के सुकमा और बीजापुर में है। सुकमा में तो 7 गांव पूरी तरह से डूब गए हैं। यहां शबरी नदी उफान पर है। सुकमा के ही कोंटा में 5 वार्ड भी ने की खबर हैं। बाढ़ का पानी अन्य इलाकों में भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश नहीं रुकी तो और भी कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते है। सीआरपीएफ ने अब तक 100 से ज्यादा परिवारों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा है।