राज्य
23-Nov-2022
...


प्लान के तहत दिल्लीवालों का हाउस टैक्स पिछला माफ अगला हाफ गावों का पूर्ण माफ के तहत मिनिमम टैक्स प्रणाली लागू करेगी। नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आज कांग्रेस विजन डाक्यूमेंट की कड़ी में निगम में एक हाउस टैक्स विजन - ‘‘पिछला माफ अगला हाफ गांव में पूर्ण साफ और एम.सी.डी से भ्रष्टाचार पूरा साफ’’ मीडिया के समक्ष पेश किया। कांग्रेस ने दिल जीता है दिल्ली भी जीतेंगे दिल्ली को बनाएंगे ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’। संवाददाता सम्मेलन में चौ0 अनिल कुमार के साथ पूर्व विधायक एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज पूर्व विधायक हसन अहमद पूर्व मेयर सतवीर शर्मा पूर्व स्टैंडिंग चेयरमैन जय किशन शर्मा पूर्व निगम पार्षद अशोक जैन प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के मिल रहे समर्थन के बाद कांग्रेस पार्टी निगम में सरकार बनाने जा रही है और सदन की पहली बैठक में दिल्ली की 25 लाख सम्पतियों के मालिकों को मिनिमम टैक्स प्रणाली लागू कर उन्हें सीधा राहत देगी। कांग्रेस हाउस टैक्स पिछला माफ अगला हाफ और गांव में पूर्ण माफ की नीति लागू करके एम.सी.डी के टैक्स विभाग से भ्रष्टाचार पूरी तरह साफ करके इंस्पेक्टर राज पर लगाम लगाऐगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के गांवों को सम्पति कर के दायरे से बाहर लाया जाऐगा जिसे शीला दीक्षित सरकार के समय कांग्रेस की निगम सरकार ने 2002-2007 के दौरान लागू किया था। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी बात दिल्ली की जनता के बीच जाकर कर रही हैं और भाजपा और आम आदमी पार्टी से सवाल भी कर रही है कि भाजपा-आम आदमी पार्टी ने जो खोखले वायदे किए थे उन्हें पूरा क्यों नही किया। जनता इनके बहकावे में न आए। क्योंकि पिछले 15 वर्षो में भाजपा ने दिल्ली को बदहाल बना दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही हाउस टैक्स विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाऐंगे। भाजपा हाउस टैक्स के नोटिस जारी करके गैर कानूनी वसूली की जाती थी जनता को निगम में भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्ति दी जाऐगी। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में भाजपा भ्रष्टाचार के कारण निगम में सम्पति कर वसूलने में पूरी तरह विफल साबित रही है। टैक्स वसूली की कई योजनाए लाने के बावजूद भाजपा दिल्ली की 25 लाख सम्पतियों से 40-45 सम्पतियों से हाउस टैक्स के रुप में सिर्फ 2038 करोड़ ही वसूल रही है। दिल्ली 50 प्रतिशत सम्पतियां ही हाउस टैक्स के दायरे में आती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 25 लाख सम्पति मालिकों से 100 प्रतिशत हाउस टैक्स अदा करने के लिए आगे लाया जाएगा। निगम को सुदृढ़ बनाने के लिए भागीदारी के तहत सभी सम्पति कर दाताओं को पिछले माफ करके अगले आधे करके 100 प्रतिशत लोगों सम्पति कर देने के लिए प्रोत्साहित किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के गांवों को सम्पति कर से अलग रखा जाऐगा तथा कांग्रेस शासन के दौरान की तरह इनका हाउस टैक्स पूरा माफ किया जाएगा क्योंकि दिल्ली के विकास में गांवों का भरपूर योगदान रहा है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 2002 में दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार एम.सी.डी. वेलुऐशन कमेटी बनाई जिसके तहत हाउस टैक्स समय पर जमा हो सके और भाजपा 18 वर्ष पहले बनी कमेटी के आधार पर ही टैक्स वसूल रही है 15 वर्षों में इन्होंने हाउस टैक्स सुधारने के लिए कोई काम नही किया क्योंकि दूसरी और तीसरी एम.सी.डी. वेलुऐशन कमेटी की रिपोर्ट को भाजपा लागू नही कर पाई जिसके कारण टैक्स विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ता ही गया। उन्होंने कहा कि इसी तरह केजरीवाल ने 1.2.2017 में चौथी एम.सी.डी. वेलुऐशन कमेटी का गठन करके दिल्ली की जनता को राहत देने की बजाय सम्पति के यूनिट एरिया वैल्यू में 33 प्रतिशत टैक्स की बढ़ोत्तरी करने सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार झेल रही दिल्ली की जनता को राहत देने की जगह भाजपा और केजरीवाल सरकार टैक्स हाउस टैक्स लगातार बढ़ोत्तरी करके उन पर आर्थिक बौझ डाल रही है। कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता को पिछले हाउस टैक्स को पूरी तरह माफ करके फोरी राहत देगी और भविष्य में मिनिमम टैक्स प्रणाली लागू करके भविष्य में आसान टैक्स वसूली करेगी। निगम के पूर्व स्टेडिंग कमेटी के चेयरमैन श्री जय किशन शर्मा ने कहा कि हाउस टैक्स एक अहम मुद्दा है भाजपा ने 15 वर्षों में भ्रष्टाचार बढ़ाया है। हाउस टैक्स वसूली के लिए भाजपा ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नही किया। पहले गांव में टैक्स नही लिया जाता था भाजपा ने लाल डोरे के गांव में हाउस टैक्स लगाया गांव में खाली पड़ी जमीन पर सामाजिक गतिविधियों के नाम पर 10 प्रतिशत हाउस टैक्स और व्यवसायिक सम्पतियां पर 20 प्रतिशत टैक्स लगाकर लोगों के साथ धोखा दिया है। निगम में आने वाली कांग्रेस सरकार गांवों को हाउस टैक्स से दूर रखेगी और दिल्ली की सम्पतियों से 100 प्रतिशत हाउस टैक्स वसूली के लिए योजना बना रही है। पूर्व मेयर सतवीर सिंह ने कहा कि दिल्ली के गांवों को हाउस टैक्स के दायरे से बाहर कांग्रेस की निगम सरकार ने 2002-2007 के बीच योजना के तहत किया था। गांव की सम्पतियों को हाउस टैक्स से 100 प्रतिशत बाहर रखा गया था जिसे भाजपा ने सत्ता में आने के बाद टैक्स के दायरे में लाया गया। 15 वर्षों के शासन में भाजपा दिल्लीवालों से हाउस टैक्स वसूल के लिए हुए भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टर राज से दिल्ली की जनता पूरी तरह आहत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी निगम में शासन बनाने के बाद भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली नगर निगम दिल्लीवासियों को देगी। प्रवीण/23/11/2022